मुजफ्फरपुर, मई 9 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीएचसी में शनिवार को एक युवक ने जमकर हंगामा किया। एएनएम रिंकू कुमारी से गाली-गलौज की। युवक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत माधोपुर निवासी रोशन कुमार राय है। सूचना पर हत्था थानेदार दल बल के साथ पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि इससे पहले भी युवक पीएचसी आया था और धमकी दी थी। हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि मामला पीयर थाना क्षेत्र का है, इसलिए युवक को पीयर पुलिस को सौंप दिया गया है। पीयर थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि एएनएम और आरोपित के बीच पैसे के लेनदेन का मामला है। यह भी पढ़ें- कृषि समन्वयक से मांगी दस हजार की रंगदारी दोनों के परिजन थाना पर आए थे। समझौता कर मामले को सुलझा दिया गया है, जिसके बाद युवक को छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्...