हाजीपुर, फरवरी 7 -- बिदुपुर, संवाद सूत्र। सामाजिक सुरक्षा कोषांग वैशाली के जिला प्रबंधन इकाई सह बुनियाद केंद्र बिदुपुर के तत्वाधान में शिविर लगाकर भिक्षुको एवं अति निर्धन व्यक्तियों के स्वास्थ्य जांच एवं दिव्यागता पंजीकरण किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के अंतर्गत किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयोजित इस शिविर में सैंकड़ों लोगों के स्वास्थ्य जांच और दिव्यांगता जांच की गई। मौके पर बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि सरकार भिक्षावृत्ति निवारण के लिए कई योजनाएं चला रही है इसके अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित शिविर में 60 लोगों स्वास्थ्य जांच की गई वही 70 लोगों का दिव्यांगता पंजीकरण किया गया। बुनियाद केंद्र के माध्यम से सरकार वृद्ध अशक्त एवं दिव्यांगजनों के लिए अनेक सुविधाएं दे रही हैं, जिसका उचित...