पूर्णिया, जनवरी 31 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ में शुक्रवार को आयोजित महिला बंध्याकरण शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। हालांकि जगह की कमी के कारण केवल 11 महिलाओं का ही ऑपरेशन किया जा सका। बंध्याकरण ऑपरेशन डॉक्टर जे.पी. पांडे द्वारा किया गया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर और स्वास्थ्य प्रबंधक उस्मान गनी ने बताया कि केंद्र में प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को परिवार नियोजन के तहत महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल 11 महिलाओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पीएचसी जलालगढ़ में यह सुविधा उपलब्ध होने से दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं को काफी सहूलियत मिल रही है। ऑपरेशन के लिए महिलाओं में बढ़ती जागरूकता को उन्होंने उत्साहजनक संके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.