पीएचसी में डॉक्टर गायब, भड़कीं विधायक पूजा पाल
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल ने शनिवार को चरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जबकि केंद्र पर केवल एक महिला चिकित्सक और दो सफाईकर्मी मौजूद थे। डॉक्टर के न मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई और तत्काल जिलाधिकारी से फोन पर बात कर नियमित चिकित्सक की तैनाती सुनिश्चित कराने की मांग की। शनिवार दोपहर विधायक पूजा पाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। कर्मचारियों ने बताया कि प्रभारी चिकित्सक की ड्यूटी अक्सर जिला जेल में लगाई जाती है, जिसके कारण पीएचसी पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं रह पाते। विधायक ने अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। पूजा पाल ने कहा कि चरवा पीएचसी क्षेत्र के हजारों लोगों के इलाज का प्रमुख केंद्र है। दुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.