पीएचसी में उमड़ी गर्भवती महिलाओं की भीड़, 100 से अधिक की निशुल्क जांच
मुंगेर, अगस्त 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) जमालपुर में विशेष प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के लिए सुबह से ही पीएचसी परिसर में महिलाओं की भीड़ जुट गई और महिलाएं कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। शिविर में गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक जांच की गई। जांच के दौरान खून की कमी, उच्च रक्तचाप अथवा अन्य परेशानी पाए जाने पर महिलाओं को चिकित्सकीय सलाह के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। यह भी पढ़ें- 100 से अधिक की निशुल्क जांच जरूरतमंद महिलाओं को निर्धारित तिथि पर दोबारा जांच कराने की सलाह भी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.