उरई, जून 6 -- जालौन। संवाददाता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर में आकस्मिक चिकित्सा सुविधा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से पीएचसी में आकस्मिक चिकित्सा सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी रणजीत सिंह, मानसिंह, कुलदीप आदि बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर में रात के समय आकस्मिक चिकित्सा सुविधा (इमर्जेंसी सेवा) उपलब्ध नहीं रहती है। जालौन भिंड मार्ग अंतर्राज्यीय होने के कारण रात में काफी वाहन निकलते हैं इसके अलावा बुंदेलखंड एक्सप्रेस भी इसी गांव के पास से निकला है। मिहौना और जालौन का कट भी इसी मार्ग पर है। ऐसे में अक्सर इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जब छिरिया सलेमपुर स्थित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर घायल पहुंचते हैं तो रात के समय उन्हें ...