फतेहपुर, जून 25 -- फतेहपुर। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सीएचसी सराय खालिस व पीएचसी असोथर का औचक निरीक्षण कर खामियों को टटोला। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर कड़ा रुख अपनाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं बाहर की दवा मंगाने के आरोप के बाद डीएम ने तत्काल फार्मासिस्ट को हटाने के निर्देश दिए हैं। पीएचसी असोथर में प्रभारी डा. नीरज गुप्ता समेत पूरा स्टाफ मौजूद मिला। डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर, स्टोर रूम, मरीज कक्ष और चिकित्सा प्रभारी कक्ष के पास गैलरी का निरीक्षण किया। गैलरी में जागरूकता के लिए वितरित किए जाने वाले पत्रक बड़ी मात्रा में डंप पड़े मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- बाहर से दवा मंगाने के आरोप में फार्मासिस्ट को हटाने के निर्देश चिकित्सा प्रभारी द्वारा कर्मचारियों के सहयोग न करने की बात कहने पर सीएमओ ने कहा कि...