सीतामढ़ी, जून 15 -- प्रलयंकर पुपरी। पीएचसी पुपरी में शीतल पेयजलापूर्ति बाधित होने से सोमवार को रोगी व आम लोग परेशान हुए। भीषण गर्मी के कारण शीतल पेयजल की मांग बढ़ गयी है। जिस वजह से लोगों की भीड़ दिन भर आर ओ के पास लगा हुआ रहता है।इन दिनों आर ओ को आपूर्ति किया जाने वाला चापाकल में खराबी रुक रुक कर आ जा रही है। जिस वजह से आर ओ में पेयजलापूर्ति करने में बाधाएं आ जा रही है। लेखपाल मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि चापाकल में आई खराबी को ठीक करा दिया गया है। आर ओ शीतल जल का भंडारण धीरे धीरे होने के कारण कुछ समय के लिए शीतल पेयजल का किल्लत हुआ था। जिसे दूर कर लिया गया है।गौरतलब है कि पीएचसी में शीतल पेयजलापूर्ति को लेकर नगर परिषद व प्रखंड प्रशासन की ओर से आर ओ लगाया गया है। जिसमें एक आर ओ पहले से खराब पड़ा हुआ है। एक आर के जरिए पेयजलापूर्ति की जा रही ...