लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कस्बे की पीएचसी पर तकरीबन पांच वर्षों से महिला चिकित्सक के न होने की वजह से क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या डिलीवरी के दौरान क्षेत्र की महिलाओं को उठानी पड़ रही है। गरीब जनता को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जहां काफी ज्यादा खर्च होता है। पूर्व में नगर व्यापार मंडल व समाजसेवियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक महिला चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण क्षेत्र की जनता को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बताते चलें कि कस्बे से पलिया कला की दूरी 30 किलोमीटर के लगभग पड़ती है। मजबूरन गांव के लोगों को इलाज के लिए पलिया कला सीएचसी पर जाना पड़ता है। पांच वर्ष पूर्व तत्कालीन महि...