फतेहपुर, फरवरी 17 -- विजयीपुर। डीएम, सीडीओ सहित कई अधिकारियों ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान लेबर रूम, डाक्टर चेम्बर, वार्ड रूम, स्टाफ रजिस्टर चेक किया। बाहर की दवाएं लिखने वाले डाक्टर से पूछताछ की। वहीं स्वीपर द्वारा परिसर में बकरी पालन करने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने व बकरियां हटाने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले दिनों एक डाक्टर द्वारा सरकारी पर्चे के पीछे बाहरी दवाएं लिखने का वीडियो वायरल हुआ था। जिस मामले को प्रशासन ने संज्ञान लिया तो मंगलवार को डीएम और सीडीओ टीम के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके आने की सूचना लीक हो जाने से पूरे स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। डीएम टीम के साथ लेबर रूम पहुंचे, जहां एक भी जच्चा-बच्चा मौजूद नहीं थे। उसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.