सीतामढ़ी, जून 7 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। पीएचसी पुपरी परिसर में जलजमाव के कारण रोगियों को आने जाने में परेशानी बढ़ गई है। पीएचसी में आने वाले रोगियों को गंदे पानी हेलकर आना जाना पड़ रहा है।पीएचसी परिसर से जलनिकासी का रास्ता बंद हो जाने के कारण जलजमाव की स्थिति कायम है। हल्की बारिश होने पर कई दिनों तक परिसर में अलग अलग स्थानों पर जलजमाव की स्थिति कायम होता है। जानकारी के अनुसार पीएचसी के प्रवेश मार्ग होकर जलनिकासी पूर्व में होता था। किंतु जलनिकासी भाग पर जिला परिषद के द्वारा भवन बनाएं जाने के कारण मार्ग अबरुद्ध हो चुका है। परिसर में जलजमाव की स्थिति से निबटने के लिए नए सिरे से योजना तैयार करने की जरूरत है।परिसर में मिट्टी भराई के साथ साथ सड़कों को उच्चीकरण करने की जरूरत है। पीएचसी में आने वाले शाकिर हुसैन, मनोरंजन प्रतिहस्त, प्रियंका कुमारी आ...