हमीरपुर, मई 11 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। पचखुरा बुजुर्ग में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार है। अस्पताल कैंपस में दवाइयां की जगह-जगह ढेर लगे हैं। गंदगी का अंबार चारों तरफ दिख रहा है। इस अव्यवस्था का एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। पचखुरा बुजुर्ग में सुरौली मार्ग किनारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। यहां पर किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट रामनरेश सचान अस्पताल को संचालित कर रहे हैं। गांव निवासी अरविंद कुमार एवं हेतराम प्रजापति ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करके स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर सवाल उठाएं है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वयं है वेंटिलेटर पर वायरल वीडियो में अस्पताल में गंदगी का साम्राज्य दिख रहा है। दवाओं के जगह-...