अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। 100 दिवसीय सघन टीबी रोग खोज अभियान के अंतर्गत अतरौली क्षेत्र में पीएचसी नहल पर रविवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ ग्राम प्रधान जगवीर सिंह व सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान, जांच व समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। ग्राम प्रधान जगवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए यह शिविर बहुत उपयोगी साबित होगा। सीएमओ ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य शिविर के माध्यम से आमजन को निशुल्क जांच, परामर्श और दवा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में 187 मरीजों ने लाभ उठाया। टीबी जांच के तहत 101 लोगों का हैंड होल्डिंग मशीन...