किशनगंज, मार्च 3 -- किशनगंज। संवाददाता दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं, उपचार और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की दिशा में दिव्यांगजन शिविर एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। ऐसे शिविरों के माध्यम से न केवल दिव्यांगता का वैज्ञानिक मूल्यांकन होता है, बल्कि प्रमाण पत्र मिलने से पेंशन, छात्रवृत्ति, इलाज, रोजगार और अन्य सुविधाओं का मार्ग भी प्रशस्त होता है। इसी कड़ी में सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में दिव्यांगजन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में गठित दिव्यांग बोर्ड द्वारा विशेषज्ञ स्तर पर जांच की गई। बोर्ड में डॉक्टर कृष्णानंद तीर्थंकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर अकील सरवर, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर कौसर आलम, शिशु रोग विशेषज्ञ शामिल रहे। इसके साथ ही अविनाश राय, जिला यूडीआईडी कोऑर्डिनेटर ने यूडीआईडी से संबंधित प्रक्रियाओं में महत्वप...