पीएचसी जमालपुर में सीएचओ की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर जोर
मुंगेर, अक्टूबर 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) सीएचओ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की रेटिंग बेहतर करने के साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के नियमित और समय पर संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार पासवान ने की, तथा संचालन पीसीआई के मोहम्मद राजा व मोहम्मद राशिद, बीएचएम शिव प्रकाश, जेपाइगो के अमित कुमार एवं निगार कौशर ने बारी बारी से किया।मौके पर डॉ. अशोक कुमार पासवान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.