पीएचसी के ओपीडी गेट के बाहर बैठकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चरगांवा में नियमित टीकाकरण के बाद मासूम की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। टीकाकरण के 24 घंटे बाद दो माह के मासूम की मौत हो गई। परिजन इसके लिए आशा और एएनएम को जिम्मेदार बता रहें हैं। घटना के बाद से आशा कार्यकत्री घर छोड़कर फरार है। इसके विरोध में सोमवार को आशा कार्यकत्रियों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चरगांवा पर धरना-प्रदर्शन किया। आशाओं ने पीएचसी के ओपीडी गेट व कार्यालय में ताला बंद कर दिया। दो घंटे चले प्रदर्शन से अस्पताल में मरीजों का इलाज व दूसरे प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहे। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल के प्रसूति विभाग स्टाफ में आक्रोश, सीएमएस से वार्ता, महिला चिकित्सक व सुरक्षा कर्मियों की मांग वाकया जंगल छत्रधारी ग्राम पंचायत के मीरगंज टोले का है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.