पीएचडी शोधार्थियों की समस्याओं के लिए समिति गठित
रांची, सितम्बर 3 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी शोधार्थियों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदनों और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। कुलपति के निर्देश पर गठित यह समिति 'पीएचडी रेगुलेशन-2026' के तहत शोधार्थियों के मामलों पर विचार करेगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निदेशक (शोध) को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डीन (लॉ), प्रॉक्टर और केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष इसके सदस्य होंगे तथा रजिस्ट्रार को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- इविवि में पीएचडी की 959 सीटें, केमिस्ट्री में सर्वाधिक 84
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.