पीएचडी में नामांकन प्रक्रिया स्थगित
मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि में पीएचडी सत्र 2023-24 का नामांकन स्थगित कर दिया गया। पीएचडी में 22 जून से नामांकन लिया जाना था। विवि प्रशासन ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी की। पीएचडी में नामांकन और मेरिट को लेकर कई छात्र आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को पीएचडी रिजल्ट को लेकर मशाल जुलूस भी निकाला गया था। इतिहास और भूगोल के छात्रों का कहना था कि उन्होंने पीजी में टॉप किया है और उन्हें गोल्ड मेडल मिला है, लेकिन पीएचडी की मेरिट लिस्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया है। पीएचडी की लिखित परीक्षा के मूल्यांकन में भी सवाल उठाते हुए कई अभ्यर्थियों ने दोबारा कॉपी मूल्यांकन के लिए आवेदन दिया है। इसके लिए विवि प्रशासन ने एक कमेटी का भी गठन किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.