मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि सहित राज्य भी विश्वविद्यायलों में अब पीएचडी में दाखिला समर्थ पोर्टल के माध्यम से लिया जाएगा। लोकभवन ने इसका निर्देश जारी किया है। सभी विश्वविद्यालयों को भेजे गए पत्र में लोकभवन ने कहा है कि पीएचडी में मेरिट लिस्ट तैयार करने में 80 प्रतिशत वेटेज छात्र के नेट और गेट के स्कोर पर दिया जाएगा। वहीं, 20 प्रतिशत वेटेज इंटरव्यू के अंकों पर होगा। पीएचडी के लिए अब प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। नेट की परीक्षा में प्राप्त अंक और साक्षात्कार के अंक के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...