अल्मोड़ा, जुलाई 28 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि की ओर से 26 जुलाई को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। अब विश्वविद्यालय ने परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो तो वह निर्धारित प्रारूप में acoe2@ssju.ac.in पर तीस जुलाई तक मेल कर सकते हैं। आपत्ति के संबंध में स्त्रोत देना भी अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...