दरभंगा, अगस्त 4 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएटी-2023 का पीएचडी पंजीयन की तिथि पांच से 30 अगस्त तक निर्धारित किया गया है। पीएटी-2023 के कोर्सवर्क उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनका शोध प्रारूप स्नातकोत्तर शोध परिषद/गवेषण परिषद से अनुमोदित हो गया है, पीएचडी पंजीयन के लिए पात्र होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार पीएचडी पंजीयन के लिए अभ्यर्थियों को पंजीयन के लिए शोध शाखा से निर्गत पत्र, पीएटी/नेट परीक्षा परिणाम की प्रति, कोर्सवर्क नामांकन रसीद की छायाप्रति, कोर्सवर्क प्रमाणपत्र की छायाप्रति, विश्वविद्यालय पंजीयन की छायाप्रति एवं स्नातकोत्तर स्तरीय अंक पत्र की छायाप्रति को संबंधित विभागाध्यक्ष से अग्रसारित करा कर शोध शाखा में जमा करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...