प्रयागराज, फरवरी 25 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि संकाय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाएं हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि यूजीसी के 70:30 (लिखित परीक्षा व साक्षात्कार) अनुपात तथा जेआरएफ/नेट और प्रवेश परीक्षा श्रेणी की पृथक मेरिट सूची जारी करने के नियमों का पालन नहीं किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि अन्य विभागों ने अलग-अलग सूची जारी की, जबकि विधि विभाग में ऐसा नहीं हुआ। साथ ही, एनटीए नेट/जेआरएफ के विभिन्न सत्रों के अंकों के नॉर्मलाइजेशन न होने पर भी सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए अलग मेरिट सूची प्रकाशित करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन और विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.