बेगुसराय, अगस्त 23 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएटी-2024 के तहत सीटों की संख्या जारी कर दी गई है। कुल 23 विषयों में 999 सीटों पर नामांकन होना है। अधिसूचना में विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा एवं ललित कला संकाय में अभ्यर्थियों की भीड़ है। मानविकी के दो विषयों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है जबकि चार विषयों में सीटों की संख्या अधिक है। सामाजिक विज्ञान संकाय अंतर्गत भी पांच विषयों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है, जबकि तीन विषयों में सीटों की संख्या अधिक है। विषयवार अभ्यर्थियों की संख्या एवं सीटों की संख्या के आधार पर स्पष्ट है कि कुल 23 में सात विषयों में सीटें रिक्त रहने वाली हैं जबकि शेष 16 विषयों में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ है।

साक्षात्कार की प्रक्रिया पीएटी-2024 के तहत परीक्षा में उत्तीर्ण ए...