पूर्णिया, अगस्त 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में अनुमोदन के पश्चात विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक सेमेस्टर वन का कॉमर्स और सायंस विषय का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्नातक सेमेस्टर वन का सायंस और कॉमर्स विषय का रिजल्ट सिर्फ दो कॉलेज इशान डिग्री कॉलेज किशनगंज और स्कॉलर डिग्री कॉलेज बीकोठी का जारी नहीं किया गया है। शनिवार को इन दोनों कॉलेजों के भी रिजल्ट घोषित कर दिये जाएंगे। वहीं स्नातक सेमेस्टर वन के आर्ट्स विषय के परीक्षार्थियों के रिजल्ट जारी करने की तैयारी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जारी है। वहीं पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा का भी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की कुलपति प्रो विव...