पीएचडी की 296 सीटों पर अबतक सिर्फ 69 आवेदन
मुंगेर, अगस्त 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में पीएचडी में नामांकन को लेकर शोधार्थियों की रफ्तार अभी काफी धीमी है। विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25-26 के लिये 18 विषयों में कुल 296 रिक्त सीटों पर पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन आवेदन शुरू होने के बाद अबतक मात्र 69 अभ्यर्थियों ने ही ऑनलाइन आवेदन किया है। ऐसे में विश्वविद्यालय के समक्ष निर्धारित सीटों को भरना चुनौती बना हुआ है। गौरतलब है कि मुंगेर विश्वविद्यालय ने पीएचडी में नामांकन के लिये 8 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है। शोध करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 27 अगस्त तक आवेदन करने का मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.