अल्मोड़ा, जुलाई 26 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसजे में रविवार को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा हुई। कुल 274 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, मेडिकल कॉलेज में हुई नर्सिंग अधिकारी की परीक्षा 190 अभ्यर्थियों ने दी। एसएसजे विवि में पीएचडी में प्रवेश के लिए रविवार को परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 365 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें से 274 परीक्षा देने के लिए पहुंचे। वहीं, 91 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि जल्द ही परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। छह को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी होना है। परीक्षा व साक्षात्कार के अंकों के आधार पर छात्रों को पीएचडी में प्रवेश मिलेगा।यहां यह भी पढ़ें- पहले दिन 310 ने दी नर्सिंग अधिकारी परीक्षा केंद्राध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार यादव, ऑब्जर्वर प्रो. डीके भट...