पलामू, अप्रैल 24 -- मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के सभागार में मानविकी संकाय के हिन्दी विभाग के प्रो. डॉ सुरेश साहु के निर्देशन में शोधार्थी सुधाकर कुमार तिवारी का विषय सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के कथा साहित्य का विश्लेषणात्मक अध्ययन पीएचडी की मौखिकी परीक्षा हुई। बाह्य परीक्षक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के द्वारा संपन्न हुआ। इस परीक्षा में विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्ष, संकायाथ्यक्ष, सम्मानित शिक्षकवृंद, शोधार्थी उपस्थित थे। सभी ने शोधार्थी से प्रश्न किया तथा उसने सभी का यथोचित जबाब दिया। यह भी पढ़ें- पीएचडी की मौखिकी परीक्षा संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...