पीएचडी की दूसरी काउंसलिंग में सात अभ्यर्थियों को मिले शोध केंद्र
नैनीताल, अगस्त 7 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय की पीएचडी कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा के तहत शुक्रवार को आयोजित दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया में विभिन्न विषयों के सात अभ्यर्थियों को शोध केंद्र आवंटित कर दिए गए। दूसरी काउंसलिंग के लिए विभिन्न विषयों में कुल नौ अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से सात ने काउंसलिंग में प्रतिभाग कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की। शोध निदेशक प्रो. एनजी साहू ने बताया कि पहली काउंसलिंग के बाद विभिन्न विषयों में रिक्त रह गई सीटों के लिए द्वितीय काउंसलिंग आयोजित की गई। इसमें मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग में बुलाया गया और उपलब्ध रिक्त सीटों पर शोध केंद्र आवंटित किए गए। सहायक शोध निदेशक डॉ. महेश चंद्रा ने बताया कि पहली काउंसलिंग में कुल 204 अभ्यर्थियों को शोध केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.