मेरठ, अप्रैल 28 -- मंगलवार दोपहर जानी गंगनहर पुल से छात्रा ने गंगनहर में कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों ने चंदौरा गांव के सामने से शव को बाहर निकाला। मृतका की शिनाख्त नेहा उर्फ कोमल (25 वर्ष) पुत्री महेश निवासी ग्राम हसनपुर मसूरी थाना खेकड़ा जनपद बागपत के रूप में हुई। पुलिस को मृतका के पास से लाल रंग का बैग बरामद हुआ है, जिसमें दवाइयां और रोडवेज बस का टिकट भी मिला है। मंगलवार दोपहर युवती रोडवेज बस से बदहवास हालत में जानी गंगनहर पुल पर पहुंची और इधर ऊधर घूमकर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से बचाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- जानी गंगनहर पुल से कूदकर किशोरी ने जान दी करीब दो किलोमीटर दूर ग्रामीणों ने शव को चंदौरा के पास से गंगनहर से निकाला, लेकिन तक तब उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार रोहित पुत्र म...