कोडरमा, मार्च 12 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया शहर के निवासी मोहम्मद कैशर आजम अंसारी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें यह उपाधि मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) भोपाल के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा दी गई। उन्होंने "एडवांस प्रोटेक्शन टेक्निक्स फॉर विंड इंटीग्रेटेड पावर सिस्टम" विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।अपने शोध में डॉ. अंसारी ने पवन ऊर्जा आधारित विद्युत प्रणालियों में उत्पन्न होने वाली सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का गहन अध्ययन किया है। शोध के दौरान ट्रांसमिशन लाइन प्रोटेक्शन, डायरेक्शनल प्रोटेक्शन तथा अन्य उन्नत एवं विश्वसनीय तकनीकों के विकास पर विशेष कार्य किया गया। यह शोध भविष्य में रिन्यूएबल एनर्जी आधारित पावर सिस्टम की सुरक्षा और विश्वसनीयता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।यह शोध ...