लखनऊ, अक्टूबर 12 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी करने वाले शोधार्थियों के लिए कोर्स वर्क में ऑनलाइन पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत सभी शोधार्थियों को दो क्रेडिट का एक पेपर ऑनलाइन माध्यम से पूरा करना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने शोध में नैतिकता पर आधारित 'एथिक्स फर्स्ट' नाम से नया पाठ्यक्रम शुरू किया है। एमओओसी की नोडल अधिकारी प्रो. किरण लता डंगवाल ने बताया कि शोध में नैतिकता से संबंधित पाठ्यक्रम ऑनलाइन शुरू किया गया है। इसकी खास बात यह है कि इसे विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने ही तैयार किया है। कुछ दिन पहले कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में कई सुधारों को मंजूरी दी गई थी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( यूजीसी - UGC) के आदेश के मुताबिक डॉक्टरेट के काम के डॉक्यूमेंटेशन और...