अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बुधवार प्रशासनिक भवन के विभिन्न अनुभाग में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपाधि विभाग में बिना पैसे के उपाधि न देने की विद्यार्थियों की शिकायत पर दफ्तर में पहुंच गए। कार्यालय में उपाधियों के ढेर को देखकर कुलपति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और कर्मचारियों को जमकर फटकर लगाई। वहीं सम्बद्धता विभाग में फाइलें फर्श पर रखी मिलीं। यहां भी कर्मचारियों को फटकारा। इसके अलावा अन्य अनुभाग का जायजा लिया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन करने के निर्देश दिए। बुधवार को कुलपति ने लेखा अनुभाग, भंडार, परीक्षा, नामांकन, उपाधि, गोपनीय, सम्बद्धता, लीगल सेल और सामान्य प्रशासन अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.