सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- लंभुआ, संवाददाता लंभुआ तहसील क्षेत्र के मामपुर निवासी ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बृजलाल यादव को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के शिक्षा संकाय विषय में पीएचडी की उपाधि मिलने पर तीसवें दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा उपाधि प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।श्री यादव ने बताया कि यह मेरे लिए जीवनभर यादगार पल के रूप में रहेगा। ऐसे क्षण बमुश्किल से मिलते हैं। युवाओं से यही कहना चाहता हूं कि अगर आप सही लक्ष्य रखकर और ईमानदारी से प्रयत्न करते हैं तो सफलता निश्चित मिलेगी। हर युवा में प्रतिभा छिपी रहती है बस जरूरत रहती है उसे निकालने की। यह भी पढ़ें- सूरज को मिली पीएचडी उपाधि सही ढंग से की गई परिश्रम कभी जाया नहीं जाती। उन्होंने कहा कि ...