मेरठ, जुलाई 24 -- संत जोसेफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ. नीतू और छात्रा राहत को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना ने डॉ. नीतू को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने तथा छात्रा राहत को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में अंग्रेजी विषय में स्वर्ण पदक मिलने पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों की उपलब्धियां महाविद्यालय के लिए गौरव की बात हैं। साथ ही छात्राओं से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्राचार्या ने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए ...