मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पीएचईडी में सोमवार और शुक्रवार में से एक दिन भी जनसुनवाई नहीं हो रही। संयुक्त भवन में पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता व कार्यपालक अभियंताओं का दफ्तर है पर यहां न तो वरीय अधिकारी मिलते और ना उनके नामित कोई अफसर मिलते हैं। यह हाल तब है जब बीते 19 जनवरी से सरकार ने जोरशोर से यह नई व्यवस्था लागू की थी। संयुक्त भवन स्थित पीएचईडी के कार्यालय में शुक्रवार को भी दूरदराज से आए फरियादी इंतजार के बाद निराश लौट गए। दफ्तरों में रजिस्टर तो रखा था, लेकिन शिकायतों पर न सुनवाई न कार्रवाई करने वाले थे। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता मनोज मनोहर का सिर्फ इतना कहना है कि नई व्यवस्था सात निश्चय-3 योजना के तहत 'सबका सम्मान जीवन आसान' को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। फोन पर सुनवाई नहीं होती, आने पर अफसर नहीं मिलते:...