हाजीपुर, मई 25 -- बिदुपुर । संवाद सूत्र बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह बिदुपुर शीतलपुर चकमैगर गांव पहुंचे और तिब्बत सीमा पुलिस के शहीद के परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया। पिछले दिन असम में पदस्थापित आईटीबीपी के हवलदार समरजीत सिंह उर्फ टिंकू की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। मंत्री सोमवार को उनके पैतृक घर शीतलपुर चकमैगर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने शाहिद की विधवा अन्नू सिंह एवं अन्य परिजनों को आश्वासन दिया कि शहीद की विधवा की नौकरी के लिए राज्य सरकार या केंद्र सरकार से मिलकर जहां तक संभव होगा, भरपूर मदद की जाएगी। कहा कि शहीद की बेटी जिस स्कूल में पढ़ती है। यह भी पढ़ें- पीएचईडी मंत्री ने शहीद के परिजनों से मिलकर बढ़ाया ढाढ़स उस स्कूल के डायरेक्टर से बात की गई है। उसकी पढ़ाई की पूरी जवाबदेही उनकी निजी है। वे इसे पू...