हाजीपुर, दिसम्बर 21 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह का शनिवार को लोजपा रा के कार्यकर्ताओं ने अंजानपीर के पास फूल माला भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री अत्यंत सरलता,स्नेह और अपनत्व के साथ सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का हाल-चाल जाना और जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनी। स्वागत समारोह का नेतृत्व प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान एवं मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा ने किया। स्वागत करने वालों मे प्रदेश महासचिव रणविजय चौरसिया,नगर अध्यक्ष मनोज सिन्हा, पंकज झा, संतोष स्वराज,अर्जुन पासवान,अनिकेत पासवान, पप्पू पासवान, राकेश कुमार सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...