पीएचईडी के सहायक अभियंता को मिली गोली मारने की धमकी
औरंगाबाद, जून 10 -- पीएचईडी, औरंगाबाद के सहायक अभियंता सौरभ कुमार झा को कार्यालय में ही गोली मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में औरंगाबाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। यह भी पढ़ें- अभियंता को धमकाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई हो : बेसाघटना का विवरण पीएचईडी के सहायक अभियंता सौरभ कुमार झा पटना के रामजीचक स्कूल रोड, दीघा के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह नवीनगर लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत हैं। प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सौरभ कुमार झा ने बताया है कि वह 9 जून को सरकारी काम के लिए औरंगाबाद लोक स्वास्थ्य प्रमंडल कार्यालय आए हुए थे। शाम करीब 4 बजे संवेदक औरंगाबाद नगर थाना के सत्येंद्र नगर मुहल्ला निवासी बब्लू कुमार वहां आए और उन पर पिस्तौल तान दी गई। बब्लू कुमार ने कहा कि अगर बिल पर हस्ताक्षर नहीं किया त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.