खगडि़या, मार्च 16 -- खगड़िया, नगर संवाददाता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, खगड़िया के कार्यपालक अभियंता सरोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार डीएम द्वारा जिले में संचालित जलापूर्ति योजनाओं की विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा स्थलीय जांच कराए जाने के बाद विभाग को निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। जिले के खगड़िया, चौथम, गोगरी, बेलदौर, मानसी एवं परबत्ता प्रखंडों के तहत 192 योजनाओं की जांच में 19 योजनाएं बंद मिली। वहीं खगड़िया सदर, अलौली, बेलदौर, चौथम, मानसी व परबत्ता प्रखंड के विभिन्न पंचायत के कई वार्डों के सभी घरों में गृह जल संयोजन से अच्छादित नहीं किया गया। इन योजनाओं का परिचालन भी नियमानुसार नहीं किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं डीएम के द्वारा की गई जांच के बाद बेगूसराय अधीक्षण अभियंता द्वारा उन योजनाओं की पुन:...