सराईकेला, जून 19 -- सरायकेला। सरायकेला नगर क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल संकट एवं नागरिकों को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को जुडको, पीएचईडी एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने सरायकेला माजना घाट स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। मोटर में तकनीकी खराबी आने एवं उसके जल जाने के कारण नगर क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित हुई है जिसे लेकर ये निरीक्षण किया गया है। टीम में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, जुडको के नयन मोदक, पीएचईडी के सहायक अभियंता ललित कुमार शामिल थे। टीम को निरीक्षण के दौरान कई गंभीर तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी कमियां सामने आईं। जांच में पाया गया कि मोटर एवं विद्युत उपकरणों की क्षति के पीछे स्विच पैनल, रिले एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की खराब स्थिति और नियमित अनुरक्षण (मेंटेनेंस) का अभाव प्रमुख कारण रहा है。 यह भी पढ...