गोरखपुर, फरवरी 1 -- गोरखपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रविवार को 26वीं वाहिनी पीएसी बिछिया कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ कमांडेंट निहारिका शर्मा ने किया। उन्होंने स्वयं रक्तदान किया। शिविर में कुल 30 पीएसी जवानों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल, रक्तदान प्रभारी ज्ञानेंद्र ओझा, सत्येंद्र बहादुर सिंह, महेंद्र नाथ चतुर्वेदी, विनय पाठक, आदित्य निगम ने सहयोग प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...