पीई एंड एमटी में सशर्त शामिल होंगे 691 अभ्यर्थी
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस परीक्षा-2025 से जुड़ी चार भर्तियों में जिन 691 अभ्यर्थियों के परिणाम कथित अनुचित साधनों के प्रयोग के कारण रोके, उन्हें सशर्त शारीरिक सहनशक्ति एवं माप परीक्षण (पीई एंड एमटी) में शामिल होने की अनुमति दी है। यह केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) प्रधान पीठ नई दिल्ली के 20 अगस्त के अंतरिम आदेश के अनुपालन में लिया गया है। हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस आपरेटर/टेली-प्रिंटर आपरेटर) परीक्षा-2025 के 60 अभ्यर्थियों, कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला परीक्षा-2025 के 423 अभ्यर्थियों, हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) परीक्षा-2025 के 51 अभ्यर्थियों तथा कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष परीक्षा-2025 के 157 कुल 691 अभ्यर्थियों के परिणाम पहले कथित अनुचित साधनों में संलिप्तता के कारण रोके गए थे। आयोग ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.