प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज। एसएससी ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती परीक्षा-2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 7 से 12 जनवरी के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परिणाम के आधार पर कुल 7,217 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (पीई एंड एमटी), दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड टेस्ट के लिए चयनित किया गया है। पुरुष ओपन श्रेणी में 4,288 अभ्यर्थी तथा पूर्व सैनिक श्रेणी में 587 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं महिला ओपन श्रेणी में 2,342 अभ्यर्थियों ने अगले चरण के लिए स्थान बनाया है। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ एसआई पद के लिए 1722 अभ्यर्थी चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...