गोरखपुर, दिसम्बर 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम में शुक्रवार को हुई स्थानीय एबीसी मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक में निराश्रित श्वानों से संबंधित बढ़ती शिकायतों को देखते हुए पीआरसी की मंजूरी की प्रत्याशा में एबीसी सेंटर के संचालन को मंजूरी मिल गई। एआरवी, डीवर्मिंग और बंध्याकरण का कार्य तत्काल प्रभाव से संचालित करने पर सहमति बनी। साथ ही नए एबीसी सेंटर, डॉग शेल्टर और डॉग फीडिंग पॉइंट विकसित करने सहित कई निर्णय लिए गए। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय एबीसी मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनय पांडेय, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सदर) डॉ. शिव कुमार वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. साकेत श्रीवास्तव, डॉ. रोबिन चंद्रा, डॉ. एफ. अंसारी, डॉ. विष्णु प्रताप सिंह, हैरिटेज फाउंडेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.