चित्रकूट, मई 14 -- चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के भभेट में पीआरवी टीम पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीआरवी पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद की जानकारी पर मौके में पहुंची थी। इसके बाद टीम पत्नी से विवाद कर रहे युवक को पकड़कर थाने ले आई थी। पीआरवी टीम पर मारपीट के लगे आरोप का संज्ञान एसपी ने लिया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ राजापुर को सौंपी है। भभेट निवासी रज्जू बुधवार को अपने घर में शराब के नशे में पत्नी से विवाद कर रहा था। परिजन जब काफी परेशान हुए तो पीआरवी 112 को सूचना दी। यह भी पढ़ें- शाहाबाद तहसील के सामने युवक को चप्पलों से पीटा मौके पर पहुंची पीआरवी टीम रज्जू को अपने साथ थाने ले आई। इसके बाद उसका सीएचसी राजापुर में मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने फिर रज्जू को परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया। गुरुवार को रज्जू...