पीआरवी के दरोगा पर थप्पड़ मारने का आरोप, हंगामा
बस्ती, मई 3 -- विक्रमजोत (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। छावनी थानांतर्गत नियामतपुर गांव में विवादित निर्माण की शिकायत पर पहुंची डायल 112 की पीआरवी टीम के दरोगा पर एक अधेड़ को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इस बात को लेकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। मामला बिगड़ते देख पीआरवी पुलिस टीम मौके से चली गई। इधर थप्पड़ की चोट से तबीयत बिगड़ने के कारण परिजनों ने अधेड़ को सीएचसी में भर्ती कराया है। परिजनों ने छावनी थाने पर पहुंच कर तहरीर दी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पीआरवी टीम पर मारपीट का आरोप निराधार है। दो पक्षों में मारपीट हुई है, जिसमें मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- श्रीपुर में बेटा ने बाप को पीटा इसी मामले में पीआरवी मौके पर गई थी। बताया जा रहा है कि नियामतपुर गांव में घनश्याम मौर्या व राधेश्याम मौर्या दो सगे भाइयों में पैतृक जमीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.