संभल, अप्रैल 11 -- थाना क्षेत्र में पीआरबी 112 पुलिस की तत्परता से एक दो वर्षीय मासूम बच्चे को उसके परिवार से सकुशल मिला दिया गया। जानकारी के अनुसार अहरोला नौआबाद गांव निवासी सोमवीर सिंह का पुत्र लवकुश खेलते समय घर से निकल गया और रास्ता भटकते हुए करीब तीन किलोमीटर दूर तोतापुर के पास पहुंच गया। जहां वह सड़क किनारे रोता हुआ मिला। क्षेत्र के गांव रामनगर टप्पा वैश गांव के संजू ने बच्चे को रोते देख तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम मौके पर पहुंची। कांस्टेबल भानू प्रताप ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित अपने साथ लिया और उसकी पहचान के लिए आसपास के गांवों में मोबाइल के माध्यम से फोटो साझा किए। इस प्रयास के दौरान अहरोला नौआबाद के प्रधान यशपाल को बच्चे की जानकारी मिली। जिसके बाद पता चला कि बच्चा सोमवीर सिंह का है। पुलिस ने...