हमीरपुर, अप्रैल 3 -- मौदहा, संवाददाता। पीआरबी जवानों द्वारा ग्रामीण को गांव के बाहर बुलाकर मारपीट की। पीड़ित ने एसपी से फरियाद कर मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की फरियाद की है। सिसोलर थानाक्षेत्र के खैर डेरा गांव निवासी प्रताप निषाद ने पुलिस अधीक्षक से फरियाद कर बताया कि 31 मार्च की रात मेरे दोनों भतीजे आपस में लड़ रहे थे। जिस पर मैने यूपी 112 डायल किया था। जहां से थाने को फोन करने की बात कही गई थी। इसके बाद पीआरबी 1239 में चल रहे पुलिस कर्मियों ने रात 11:30 बजे मुझे फोन करके गांव के बाहर बुलाया और कहने लगे चलो तुम्हें थाने में तुम्हारी शिकायत दर्ज करवा दें। जैसी ही मैं गांव के बाहर पहुंचा पीआरबी जवानों ने मारपीट की। सुबह होते ही सिसोलर थाना प्रभारी को घटना से अवगत कराया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पीआरबी जवानों के विरुद्ध कार्यवाई की मां...