झांसी, मई 4 -- झांसी। सोमवार को झांसी पुलिस को 07 पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) चार पहिया वाहन मिले एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान, सहायक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी टहरौली असमा वकार सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। इन नए पीआरवी वाहनों के शामिल होने से पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता एवं संसाधनों में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। इससे पुलिस का आधारभूत ढांचा और अधिक सुदृढ़ हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच सुनिश्चित होगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में और अधिक प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। यह भी पढ़ें- डायल 112 को मिली नई रफ्तार, महागामा थाना को मिलीं 5 अपाचे बाइक पुल...