पीलीभीत, मार्च 2 -- पूरनपुर। असम हाइवे पर गांव कजरी निरंजनपुर स्थित पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी मेडिकेयर हॉस्पिटल में होली पर्व पर खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान दौड़, रस्साकशी क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में रॉयल फार्मा टीम ने चैंपियन का खिताब जीता। इस दौरान होली पर्व मनाया गया। एमडी अमित मिश्रा ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...